नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि138मोदी भाजपा परिणाम
चुनावों में जीत का श्रेय भाजपा सरकारों के कार्यों और कार्यकर्ताओं के समर्पण को जाता है: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगातार जीत का श्रेय बृहस्पतिवार को पार्टी की सरकारों के कार्यों, उनकी कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की ‘त्रिवेणी’ को दिया।
दि72न्यायालय तीसरी लीड निर्वाचन आयोग
प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सीजेआई की सलाह पर होगी सीईसी, ईसी की नियुक्ति: उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति को कार्यपालिका के हस्तक्षेप से बचाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी नियुक्तियां प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) की एक समिति की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा की जाएंगी ताकि ‘‘चुनाव प्रक्रिया की शुचिता’’ कायम रह सके।
अर्थ42न्यायालय अडाणी दूसरी लीड हिंडनबर्ग
अडाणी-हिंडबनर्ग मामला: उच्चतम न्यायालय ने शेयर कीमतों में गिरावट की जांच के लिए समिति बनाई
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शेयर बाजार के विभिन्न नियामकीय पहलुओं के साथ अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट की जांच के लिए बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश ए एम सप्रे की अगुवाई में एक समिति के गठन का आदेश दिया। समिति को अपनी रिपोर्ट दो माह के अंदर सीलबंद लिफाफे में देनी होगी। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 140 अरब डॉलर से अधिक घट चुका है।
दि88जी20 जयशंकर प्रेस
जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त विज्ञप्ति जारी करने पर सहमति नहीं बनी
नयी दिल्ली, जी-20 के विदेश मंत्रियों की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यूक्रेन संघर्ष को लेकर मतभेदों के कारण संयुक्त वक्तव्य जारी नहीं किया जा सका जबकि मेजबान देश भारत ने आम-सहमति बनाने के लिए सतत प्रयास किये।
दि119लावरोव लीड प्रेस
लावरोव ने जी-20 बैठक में संयुक्त वक्तव्य जारी नहीं होने के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया
नयी दिल्ली, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त वक्तव्य जारी नहीं हो पाने के लिए बृहस्पतिवार को पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यूक्रेन को लेकर उनके बयानों का अच्छा परिणाम नहीं निकला, बल्कि वे नुकसाान पहुंचाने वाले थे।
दि97चीन भारत जयशंकर किन लीड वार्ता
जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री किन से मुलाकात की, सीमा के हालात पर चर्चा
नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के विदेश मंत्री किन गांग के साथ उनकी पहली मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों में मौजूदा चुनौतियों से निपटने पर, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
दि134कांग्रेस चीन
चीन को संदेश देना चाहिए कि एलएसी पर यथास्थिति बदलना स्वीकार नहीं: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा चीन के विदेश मंत्री के भारत दौरे के दौरान इस पड़ोसी देश को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति बदलने की उस गतिविधि स्वीकार नहीं है।
प्रादे149चुनाव मेघालय परिणाम
मेघालय : एनपीपी 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बहुमत के आंकड़े से दूर
शिलांग, मेघालय में 59 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी परिणाम में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 26 सीटों पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
प्रादे148त्रिपुरा लीड बहुमत
त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की सत्ता में वापसी; टिपरा मोठा को 13 सीट
अगरतला, दो मार्च (भाषा) त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है।
प्रादे131चुनाव हिमंत कोनराड
कोनराड संगमा ने मेघालय में नई सरकार बनाने के लिए अमित शाह से समर्थन मांगा: हिमंत
गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है।
वि3अमेरिका पाकिस्तान हेली
पाकिस्तान में एक दर्जन आतंकी संगठन मौजूद, उसे अमेरिका से कोई मदद नहीं मिलनी चाहिए: हेली
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं और इस देश को अमेरिका से मदद नहीं मिलनी चाहिए।
वि15ओएचसीएचआर कैलासा
संयुक्त राष्ट्र ने जिनेवा बैठकों में भगोड़े नित्यानंद के कैलासा का ‘अप्रासंगिक’ अभिवेदन खारिज किया
लंदन/जिनेवा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय भगोड़े नित्यानंद द्वारा स्थापित तथाकथित ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा (यूएसके)’ के प्रतिनिधियों द्वारा पिछले सप्ताह जिनेवा में इसकी सार्वजनिक सभाओं में दी गई कोई भी दलील ‘अप्रासंगिक’ है और अंतिम मसौदा परिणाम में इस पर विचार नहीं किया जाएगा।
अर्थ47सीईए-वृद्धि
आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में सात प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान: मुख्य आर्थिक सलाहकार
नयी दिल्ली, मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि महत्वपूर्ण आंकड़ों के संशोधित अनुमान को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर सात प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है।
अर्थ62लीड अडाणी हिस्सेदारी बिक्री
अडाणी ने जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में चार कंपनियों में हिस्सेदारी बेची
नयी दिल्ली, अडाणी समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने समूह की चार सूचीबद्ध कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी अमेरिकी संपत्ति प्रबंधक कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेची है।
खेल20खेल लीड भारत
लियोन के आठ विकेट से भारत 163 रन पर सिमटा, ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य
इंदौर, चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक के बावजूद भारत नाथन लियोन (64 रन पर आठ विकेट) की फिरकी के जादू के सामने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को दूसरी पारी में 163 रन पर ढेर हो गया जिससे मेहमान टीम को 76 रन का लक्ष्य मिला।
खेल24खेल भारत उमेश
रन कम हैं लेकिन इस विकेट पर कुछ भी हो सकता है: उमेश
इंदौर, ऑस्ट्रेलिया को भारत में यादगार जीत दर्ज करने के लिए यहां तीसरे टेस्ट में सिर्फ 76 रन का लक्ष्य मिला है लेकिन पिच की प्रकृति को देखते हुए मेजबान देश के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अब भी उम्मीद नहीं छोड़ी है।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
