नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) बुधवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
अर्थ154 लीड बजट
आम चुनाव से पहले आम बजट में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं को भी सौगात
नयी दिल्ली, अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को पेश नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट में सभी तबकों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने जहां एक तरफ मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को आयकर मोर्चे पर राहत देने की घोषणा की, वहीं लघु बचत योजनाओं के तहत निवेश सीमा बढ़ाकर बुजुर्गों और नई बचत योजना के जरिये महिलाओं को भी सौगात दी है।
दि55 बजट दूसरी लीड मोदी
बजट ‘ऐतिहासिक’, वंचितों के सपने पूरे करने वाला : प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आम बजट 2023-24 को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि ‘‘अमृत काल’’ के पहले बजट ने विकसित भारत के संकल्प और गरीबों एवं मध्यम वर्ग सहित आकांक्षी समाज के सपनों को पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार स्थापित किया है।
दि44 बजट कांग्रेस खरगे
भाजपा पर जनता के लगातार गिरते विश्वास का सबूत है यह बजट : खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार का बजट भारतीय जनता पार्टी पर जनता के लगातार गिरते विश्वास का सबूत है तथा इसे सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
अर्थ74 बजट प्राथमिकता क्षेत्र
बजट के सात प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा, हरित विकास, वित्तीय क्षेत्र शामिल: सीतारमण
नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट 2023-24 की सात प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया। इसमें बुनियादी ढांचा, हरित विकास, वित्तीय क्षेत्र और युवा शक्ति शामिल हैं।
अर्थ138 बजट दूसरी लीड बुनियादी ढांचा पूंजीगत व्यय
बुनियादी ढांचा विकास पर पूंजीगत व्यय 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा
नयी दिल्ली, वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में बुनियादी ढांचा विकास पर पूंजीगत व्यय 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की गई है। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.3 प्रतिशत बैठता है।
अर्थ117 बजट: महंगा-सस्ता
बजट: टीवी, मोबाइल होंगे सस्ते; सोना, सिगरेट, आयातित कारें महंगी
नयी दिल्ली, भारत में विनिर्मित मोबाइल फोन और टीवी सेट के दाम घटने वाले हैं क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके कलपुर्जों के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क (बीसीडी) में कटौती की घोषणा की है। हालांकि, इस बजट के बाद सिगरेट के शौकीनों की जेब ढीली होने जा रही है क्योंकि सरकार ने इनपर कर बढ़ा दिया है।
संसद5 बजट लीड शिक्षा
बजट : 5-जी अनुप्रयोगों के लिए इंजीनियरिंग कालेजों में 100 प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी
नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को घोषणा की कि शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्र और इंजीनियरिंग संस्थानों में 5-जी सेवाओं का उपयोग करते हुए अनुप्रयोगों को विकसित करने के लिए 100 प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।
अर्थ132 बजट लीड कृषि
सरकार ने 2023-24 के लिए कृषि ऋण लक्ष्य 11 प्रतिशत बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया
नयी दिल्ली, सरकार ने बुधवार को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान केंद्रित करते हुए अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि ऋण लक्ष्य को 11 प्रतिशत बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की। कृषक समुदाय को रियायती दरों पर अधिक कृषि कर्ज देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
संसद4 बजट लीड रेल
बजट में रेलवे के लिये अब तक का सर्वाधिक पूंजीगत परिव्यय, 2.40 लाख करोड़ रूपये उपलब्ध कराये गए
नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि 2023-24 के आम बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय उपलब्ध कराया गया है जो रेलवे के लिए अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत परिव्यय है।
दि65 दिल्ली उपराज्यपाल एमसीडी सदन
उपराज्यपाल ने छह फरवरी को महापौर चुनने के लिए एमसीडी सदन का सत्र बुलाने को मंजूरी दी : अधिकारी
नयी दिल्ली, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने छह फरवरी को महापौर के चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन का सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘राजनिवास’ के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दि57 न्यायालय निजता नीति
न्यायालय ने वॉट्सऐप से केंद्र को 2021 में दिये गये हलफनामे को सार्वजनिक करने को कहा
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को वॉट्सऐप को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार को 2021 में दिये अपने इस हलफनामे को सार्वजनिक करे कि वह उसकी नयी निजता नीति पर सहमति नहीं जताने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोग की सीमा तय नहीं करेगा।
वि22 ताइवान रक्षा चीन
चीन के विमानों को उड़ाने, युद्धपोत तैनात करने के बीच ताइवान ने अपनी प्रतिरक्षा को सक्रिय किया
ताइपे, ताइवान ने चीन के 34 सैन्य विमानों और नौ युद्धपोतों की तैनाती के बीच अपने लड़ाकू विमानों को उतारते हुए अपनी नौसेना को सचेत किया और मिसाइल सिस्टम को सक्रिय कर दिया।
खेल7 खेल रैंकिंग
सूर्यकुमार आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि15 यूक्रेन लड़ाई महिला सैनिक
यूक्रेन : सेना में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदल रहा है; हजारों संभाल रही हैं अग्रिम मोर्चा
एब्रिस्विथ, क्रीमिया तथा पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्रों पर 2014 में रूस द्वारा कब्जा करने की शुरूआत के बाद से यूक्रेन की सेना में हजारों महिलायें स्वेच्छा से शामिल हुयी हैं।
वि13 कोविड आहार
लॉन्ग कोविड: आहार से नियंत्रित होते हैं लक्षण; क्या बताते हैं साक्ष्य
नॉटिंघम, कोविड से संक्रमित होने वाले अधिकांश लोग कुछ ही हफ्तों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों में लक्षण बाद में विकसित हो सकते हैं, या प्रारंभिक संक्रमण के बाद लंबे समय तक बने रह सकते हैं। ऐसे मामलों को ‘लॉन्ग कोविड’ के तौर पर देखा जाता है।
भाषा
शफीक देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
