नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) बुधवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि51 संरा भारत दूसरी लीड आबादी
चीन को पीछे छोड़ दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत : संयुक्त राष्ट्र आंकड़े
नयी दिल्ली, संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
दि42 न्यायालय लीड समलैंगिक विवाह
समलैंगिक शादियों की स्वीकृति सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय से उसकी पूर्ण शक्ति का इस्तेमाल करने का आग्रह
नयी दिल्ली, समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध कर रहे याचिकाकर्ताओं ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया कि वह अपनी पूर्ण शक्ति, ‘प्रतिष्ठा और नैतिक अधिकार’ का इस्तेमाल कर समाज को ऐसे बंधन को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करे, ताकि एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय के लोग भी विषम लैंगिकों की तरह ‘सम्मानजनक’ जीवन जी पाएं।
दि44 रक्षा राजनाथ सेना कमांडर
एलएसी पर स्थिति ‘तनावपूर्ण’, इसलिए सेना को सतर्क रहने की जरूरत : राजनाथ
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को थल सेना से कहा कि वह चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कड़ी निगरानी रखे क्योंकि चीनी सैनिकों की तैनाती को देखते हुए उत्तरी क्षेत्र में स्थिति ‘तनावपूर्ण’ बनी हुई है।
दि52 मंत्रिमंडल लीड क्वांटम मिशन
मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय क्वांटम मिशन’ को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी प्रदान की, जिसपर अगले आठ वर्षों में करीब छह हजार करोड़ रुपये का व्यय आयेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी।
दि25 दिल्ली साक्षात्कार गोपाल राय
दिल्ली में हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों को उनके दरवाजे पर मुफ्त में पौधे उपलब्ध कराएंगे : गोपाल राय
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में हरियाली बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार लोगों को उनके दरवाजे पर मुफ्त में छोटे पौधे और गमले उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। शहर के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दि54 यूजीसी लीड स्थानीय भाषा
छात्रों को स्थानीय भाषाओं में परीक्षा देने की अनुमति दें : यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा
नयी दिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के विश्वविद्यालयों से आग्रह किया है कि वे छात्रों को स्थानीय भाषाओं में परीक्षा लिखने की अनुमति दें, भले ही पाठ्यक्रम अंग्रेजी माध्यम में हो। आयोग के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी।
प्रादे94 मप्र दूसरी लीड रेल पटरी उतरी
मप्र के शहडोल में मालगाड़ी दूसरी ट्रेन से टकराने के बाद पटरी से उतरी, एक की मौत
शहडोल/बिलासपुर, मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार को चलती मालगाड़ी की एक खड़ी मालगाड़ी से टक्कर होने के बाद पटरी से उतर जाने की घटना में रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये।
प्रादे57 उप्र राममंदिर लीड प्रतिमा
अयोध्या के मंदिर में राम लला धनुर्धारी के रूप में होंगे विराजमान
अयोध्या (उप्र), 19 अप्रैल (भाषा) अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के मूल गर्भगृह में राम लला की बाल्यकाल की पांच फुट ऊंची, धनुर्धारी रूपी प्रतिमा स्थापित की जाएगी जो कर्नाटक से लाई गई ‘‘कृष्ण शिला’’ को तराश कर बनाई जाएगी।
वि25 सूडान लीड हिंसा
सूडान में पांचवे दिन भी संघर्ष जारी, संघर्ष विराम सहमति नाकाम
खार्तूम, सूडान की राजधानी बुधवार को भी बम धमाकों तथा भारी गोलाबारी से दहलती रही। सूडान में प्रतिद्वंद्वी जनरलों के प्रति वफादार बलों के बीच लगातार पांचवें दिन भी लड़ाई जारी रही।
वि23 उ.कोरिया जासूसी लीड उपग्रह
उत्तर कोरिया का पहला सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपण को तैयार : किम
सियोल (द.कोरिया), उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि उनके देश ने अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह तैयार कर लिया है और उसे नियत तारीख को प्रक्षेपित करने की योजना है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह खबर दी।
अर्थ18 अप्रत्याशित लाभ-कर
देश में उत्पादित कच्चे तेल पर फिर लगा अप्रत्याशित लाभ कर, डीजल निर्यात फिलहाल शुल्कमुक्त
नयी दिल्ली, सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर फिर से अप्रत्याशित लाभ कर लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम में तेजी के साथ यह कदम उठाया गया है। वहीं डीजल के निर्यात पर शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया गया है।
अर्थ5 भारत कृष्णमूर्ति
अमेरिका का भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनना मजबूत होते संबंधों का प्रमाण : कृष्णमूर्ति
वाशिंगटन, भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अमेरिका का भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनना दोनों लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस भागीदारी से दोनों देशों की समृद्धि और सुरक्षा बेहतर होगी।
खेल9 खेल आईसीसी रैंकिंग
सूर्यकुमार आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।
खेल8 खेल शतरंज लीग वैश्विक
वैश्विक शतरंज लीग (जीसीएल) ने अपना आधिकारिक लोगो जारी किया
नयी दिल्ली, विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे और टेक महिंद्रा के संयुक्त प्रयासों से शुरू किए जा रहे वैश्विक शतरंज लीग (जीसीएल) का आधिकारिक लोगो बुधवार को जारी किया गया जो इस खेल के 64 खानों जैसा दिखता है ।
द कन्वरसेशन की साझेदारी के तहत जारी खबरें
वि14 ट्रंप अदालत स्केच
डोनाल्ड ट्रंप और अदालती स्केच की दम तोड़ती कला
टोरंटो, अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘द न्यूयॉर्कर’ ने पहली बार अपने कवर-पेज पर अदालती कार्यवाही का एक स्केच प्रकाशित किया।
वि13 पशु चेतना
पशु चेतना : क्यों यह समय हमारे मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने का है
कैम्ब्रिज (इंग्लैंड), हम पालतू जानवरों के साथ का आनंद जी भर कर ले सकते हैं, हालांकि, बहुत से लोग मानते हैं कि हम जिस दुनिया में रहते हैं, उसके बारे में मनुष्यों की चेतना कहीं बेहतर है।
भाषा
धीरज पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.