नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
अर्थ5 मोदी मोटा अनाज
मोटा अनाज खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकता है : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मोटा अनाज खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ खान-पान संबंधी आदतों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित हो सकता है।
दि23जयशंकर चीन भारत
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है: जयशंकर
नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति ‘‘बहुत नाजुक’’ बनी हुई है और कुछ इलाकों में भारत एवं चीन, दोनों देशों के सैनिकों की नजदीक तैनाती करने के चलते सैन्य आकलन के अनुसार हालात ‘‘काफी खतरनाक’’ है। हालांकि विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया में ‘पर्याप्त’ प्रगति हुई है।
दि19रीजीजू न्यायालय
चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों पर उच्चतम न्यायालय का आदेश: रीजीजू ने ‘लक्ष्मण रेखा’ का आह्वान किया
नयी दिल्ली, कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कार्यपालिका और न्यायपालिका समेत विभिन्न संस्थाओं की पथप्रदर्शक संवैधानिक ‘लक्ष्मण रेखा’ की ओर ध्यान दिलाया और हैरानी जताते हुए प्रश्न किया यदि कि न्यायाधीश प्रशासनिक नियुक्तियों का हिस्सा बनते हैं तो न्यायिक कार्यों को कौन करेगा।
दि17कांग्रेस रमेश साक्षात्कार
संसद में गतिरोध खत्म करने के लिए कोई बीच का रास्ता नहीं, जेपीसी की मांग पर समझौता नहीं हो सकता: रमेश
नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि संसद में गतिरोध को खत्म करने के लिए कोई बीच का रास्ता नहीं है, क्योंकि अडाणी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की विपक्ष की मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता और राहुल गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।
प्रादे47पंजाब लीड अमृतपाल
पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) समझा जाता है कि पंजाब पुलिस ने शनिवार को कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के छह समर्थकों को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रादे51महाराष्ट्र किसान मार्च
महाराष्ट्र: किसानों ने मुंबई की अपनी पदयात्रा वापस ली
मुंबई, पैदल ही मुंबई की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी किसानों एवं आदिवासियों ने शनिवार को अपनी पदयात्रा वापस ले ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक विनोद निकाले ने यह जानकारी दी।
प्रादे18केरल ठाकुर मीडिया
अनुराग ठाकुर ने मीडिया को देश की अखंडता को खतरा उत्पन्न करने वाले आख्यानों के प्रति आगाह किया
कोच्चि, 18 मई (भाषा) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को मीडिया बिरादरी को देश की अखंडता के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले आख्यानों के प्रति सतर्क रहने और उन्हें जगह देने से बचने का आग्रह किया।
प्रादे19 बिहार प्रवासी हमला गिरफ्तारी
तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो का मामला : आरोपी यूट्यूबर ने आत्मसमर्पण किया
पटना, तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोपी एवं इस मामले में बिहार पुलिस द्वारा वांछित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
वि16पाकिस्तान खान आवास पुलिस
इमरान खान के इस्लामाबाद रवाना होने के बाद उनके जमान पार्क स्थित आवास में घुसी पुलिस
लाहौर, 18 मार्च (भाषा) भ्रष्टाचार के एक मामले की सुनवाई के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्लामाबाद रवाना होने के बाद 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने उनके यहां जमान पार्क स्थित आवास में एक बड़ा अभियान चलाया और उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
वि10वायरस चीन लीड डब्ल्यूएचओ
कोविड की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डेटा साझा करने में पारदर्शिता बरते चीन: डब्ल्यूएचओ
संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2020 में वुहान के एक बाजार में लिए गए नमूनों से संबंधित डेटा को रोक कर रखने के लिए चीन की आलोचना की है, जो कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता था। संगठन ने चीन को पारदर्शिता बरतने और जांच के परिणाम साझा करने के लिए कहा है।
अर्थ7पाक भारत संबंध राजनयिक
भारत ने कभी भी पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध नहीं तोड़े: भारतीय राजनयिक
इस्लामाबाद, 18 मार्च (भाषा) भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध कभी भी बंद नहीं किए और देश व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।
अर्थ12विदेशीमुद्रा भंडार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.39 अरब डॉलर घटकर 560 अरब डॉलर पर
मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.39 अरब डॉलर घटकर 560.003 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने ताजा आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी।
खेल11खेल बैडमिंटन भारत
त्रिसा और गायत्री आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप सेमीफाइनल में हारे
बर्मिंघम, भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी लगातार दूसरे साल आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप महिला युगल के सेमीफाइनल में हार गई ।
खेल13खेल डब्ल्यूपीएल वारियर्स लीड पारी
यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को 127 रन पर समेटा
नवी मुंबई, इंग्लैंड की बायें हाथ की स्टार स्पिनर सोफी एक्सेलेटोन के तीन विकेट की मदद से यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 127 रन पर आउट कर दिया ।
द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबर :-
वि19 भगवान एआई धर्म
मशीनों में भगवान? नये धर्मों को जन्म दे सकता है कृत्रिम बुद्धिमतता का विकास
नील मैकऑर्थर, निदेशक, सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एप्लाइड एथिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनीटोबा
विनिपेग (कनाडा), 18 मार्च (द कन्वरसेशंस) हम एक नये प्रकार के धर्म को जन्म लेते देखने वाले हैं। अगले कुछ वर्षों में या फिर कुछ महीनों में ही हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की पूजा करने वाले पंथों को उभरते हुए देखेंगे।
भाषा
राजकुमार दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
