नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) शनिवार रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी कुछ मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे114 तेलंगाना लीड मोदी
उच्चतम न्यायालय ने विपक्ष को झटका दिया : मोदी
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसी के कथित मनमाने इस्तेमाल के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका खारिज करके इन दलों को करारा ‘‘झटका’’ दिया है।
प्रादे128 अडाणी संपूर्ण लीड पवार
हिंडनबर्ग-अडाणी: उच्चतम न्यायालय की समिति अधिक उपयुक्त और प्रभावी: शरद पवार
मुंबई/नयी दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि वह अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच के पूरी तरह से खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस संबंध में उच्चतम न्यायालय की एक समिति अधिक उपयुक्त और प्रभावी होगी।
अर्थ12 दिल्ली सीएनजी कटौती
दिल्ली में सीएनजी, रसोई गैस की कीमतों में छह रुपये तक की कटौती
नयी दिल्ली: दिल्ली में सीएनजी और पाइपलाइन वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में शनिवार को छह रुपये तक की कटौती कर दी गई। यह करीब दो साल में गैस कीमतों में हुई पहली कटौती है।
प्रादे132 तमिलनाडु मोदी दूसरी लीड वंदे भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन से तमिलनाडु की राजधानी और औद्योगिक शहर कोयम्बटूर के बीच यात्रा के समय में एक घंटे से अधिक की कमी आने की उम्मीद है।
प्रादे111 हिप्र अनुराग ठाकुर
कांग्रेस के लिए एक व्यक्ति देश, संसद और अदालतों से भी ऊपर है : अनुराग ठाकुर
बिलासपुर (हिप्र): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए एक व्यक्ति देश, संसद और अदालतों से ऊपर है और विपक्षी दल के कुछ सहयोगी इस रवैये के कारण उसे छोड़कर जा रहे हैं।
दि20 चुनाव कर्नाटक भाजपा उम्मीदवार
भाजपा प्रमुख ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक के नेताओं के साथ बैठक की
नयी दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए निर्धारित बैठक से एक दिन पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा सहित प्रदेश में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ संभावित नामों पर चर्चा की।
दि26 कांग्रेस अडाणी
अडाणी मामले में उच्चतम न्यायालय की समिति का दायरा बहुत सीमित: कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अडाणी मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के बयान की पृष्ठभूमि में शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति का जांच का दायरा बहुत सीमित है तथा संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से ही सच सामने आ सकता है।
प्रादे88 मुर्मू तीसरी लीड सुखोई उड़ान
असम के तेजपुर से राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भरी उड़ान
तेजपुर (असम): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
अर्थ13 अर्थव्यवस्था दीपक पारेख
वैश्विक हालात से जीडीपी वृद्धि में आएगी सुस्ती, भारत अधिक जुझारूः दीपक पारेख
मुंबई: निजी क्षेत्र के आवासीय ऋणदाता एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने शनिवार को कहा कि वैश्विक प्रतिकूलताओं की वजह से भारत की आर्थिक वृद्धि दर के सुस्त पड़ने की आशंका होने के बावजूद देश दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कहीं अधिक जुझारू है।
खेल26 खेल आईपीएल लीड दिल्ली
बटलर और जायसवाल के अर्धशतक के बाद बोल्ट के झटकों से राजस्थान जीता, दिल्ली की लगातार तीसरी हार
गुवाहाटी: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के अर्धशतकों के बाद ट्रेंट बोल्ट (29 रन देकर तीन विकेट) के पहले ओवर में दो झटकों से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त दी।
वि14 पाकिस्तान राष्ट्रपति न्यायपालिका विधेयक
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने प्रधान न्यायाधीश की शक्तियों में कटौती संबंधी विधेयक संसद को लौटाया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधान न्यायाधीश की शक्तियों में कटौती से संबंधित एक विधेयक शनिवार को पुनर्विचार के लिए संसद को लौटा दिया और कहा कि प्रस्तावित कानून संसद के अधिकार क्षेत्र से बाहर है तथा कानूनी तौर पर सही नहीं होने की वजह से इसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
वि9 ब्रिटेश राजा भारतीय शेफ
भारतवंशी शेफ को मिला महाराज चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह का निमंत्रण
लंदन: ब्रिटिश एम्पायर मेडल (बीईएम) से सम्मानित भारतवंशी एक शेफ (खानसामा) को अगले महीने लंदन में होने वाले महाराज चार्ल्स और महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण मिला है।
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
