scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे के मुख्य समाचार

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) सोमवार को भाषा की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि56 मोदी चौथी लीड सीबीआई

भ्रष्टाचार से जंग के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति में कमी नहीं, अधिकारियों को हिचकने की जरुरत नहीं: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए आज राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है और अधिकारियों को बगैर हिचकिचाहट के भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, भले ही वे कितने भी ताकतवर हों।

प्रादे117 गुजरात अदालत राहुल तीसरी लीड जमानत

मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत; दोषसिद्धि पर रोक के लिए 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

सूरत (गुजरात), गुजरात में सूरत की सत्र अदालत ने मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को जमानत दे दी। बचाव पक्ष के एक वकील ने यह जानकारी दी।

दि51 भाजपा लीड बंगाल हिंसा

बंगाल हिंसा: भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और एनआईए जांच की मांग की

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हुई हालिया हिंसा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा रचे गए एक सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम थी और उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रादे80 प.बंगाल रामनवमी संघर्ष दूसरीलीड स्थिति

पश्चिम बंगाल: निषेधात्मक आदेश लागू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रभावित क्षेत्रों में जाने से रोका गया

रिसड़ा/कोलकाता (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित हुगली जिले के कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा जारी रही एवं इंटरनेट सेवाएं रातभर बंद रहीं। वहीं, पुलिस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को रिसड़ा में प्रवेश करने से रोक दिया।

दि55 राष्ट्रपति लीड शिक्षा इग्नू

राष्ट्रपति ने भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने की वकालत की

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने के महत्व को रेखांकित करते हुए सोमवार को कहा कि भारत की भाषाओं को प्रोत्साहित करके विश्व स्तरीय नये ज्ञान एवं विज्ञान का सृजन संभव है।

दि68 विपक्ष लीड द्रमुक सम्मेलन

द्रमुक के मंच से विपक्षी नेताओं ने भाजपा के खिलाफ एकजुटता और जातीय जनगणना की पैरवी की

नयी दिल्ली, विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी विपक्षी दलों को अपने ‘अहम’ छोड़कर साथ आना होगा।

दि52 दिल्ली अदालत लीड सिसोदिया

दिल्ली आबकारी घोटाला: अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ाई

नयी दिल्ली, दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में यहां की एक विशेष अदालत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी।

दि61 कोविड स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस के नये स्वरूप से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत:अधिकारी

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नये स्वरूप से खतरा कम है और इसके कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना भी कम है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

अर्थ52 लीड कर संग्रह

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.63 प्रतिशत बढ़कर 16.61 लाख करोड़ रुपये, संशोधित बजट अनुमान से अधिक

नयी दिल्ली, बीते वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह एक साल पहले की तुलना में 17.63 प्रतिशत बढ़कर 16.61 लाख करोड़ रुपये रहा है जो संशोधित बजट अनुमान से थोड़ा अधिक है।

अर्थ46 बारिश गेहूं फसल

बेमौसम बारिश से गेहूं की 10 प्रतिशत फसल को नुकसान; कुल उत्पादन में गिरावट की आशंका नहीं: केंद्र

नयी दिल्ली, केंद्र ने सोमवार को कहा कि प्रमुख उत्पादक राज्यों में हाल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की करीब 8-10 प्रतिशत फसल खराब होने का अनुमान है। लेकिन देर से बुवाई वाले क्षेत्रों में बेहतर उपज की संभावना से उत्पादन में होने वाले नुकसान की भरपाई की उम्मीद है।

वि26 रूस कैफे तीसरीलीड विस्फोट

बम विस्फोट में रूसी सैन्य ब्लॉगर की मौत, रूस ने हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया

मॉस्को, रूस की शीर्ष आतंकवाद रोधी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि जाने-माने रूसी सैन्य ब्लॉगर की मौत के लिए जिम्मेदार बम हमले की साजिश यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियों ने रची। ब्लॉगर ने यूक्रेन में रूसी हमले का पुरजोर समर्थन किया था।

वि25 नाटो लीड फिनलैंड

फिनलैंड मंगलवार को नाटो का 31वां सदस्य बन जाएगा: नाटो प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग

ब्रसेल्स, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि फिनलैंड मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े इस सैन्य गठबंधन का 31वां सदस्य बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिनलैंड का पड़ोसी स्वीडन भी आगामी महीनों में नाटो में शामिल हो सकता है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments