scorecardresearch
Sunday, 2 June, 2024
होमदेशशाम छह बजे के मुख्य समाचार

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-

दि64 लीड मणिपुर

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर संसद से न्यायालय तक आक्रोश

नयी दिल्ली: मणिपुर के एक गांव में मई महीने में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना पर देशभर में व्याप्त आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घटना से 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। वहीं, उच्चतम न्यायालय ने इसे ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया।

प्रादे70 मणिपुर महिला वीडियो लीड गिरफ्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार; मुख्यमंत्री ने कहा-मृत्युदंड दिलाने पर विचार

इंफाल: मणिपुर पुलिस ने सेनापति जिले के एक गांव में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने और भीड़ द्वारा उनसे छेड़छाड़ किए जाने संबंधी चार मई की घटना के वीडियो में नजर आ रहे मुख्य आरोपियों में से एक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि35 कांग्रेस तीसरीलीड मणिपुर

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी जवाबदेही से नहीं बच सकते: कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की वीभत्स घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी ने राज्य में जातीय संघर्ष के मुद्दे की पूरी तरह से अनदेखी की और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को भी पद छोड़ने का निर्देश नहीं दिया।

संसद27 यूसीसी राप्र

सरकार ने कहा कि यूसीसी पर विषय के महत्व, अदालती आदेशों के कारण नए विचार विमर्श की जरूरत

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ‘प्रासंगिकता और उसके महत्व’ तथा इस मामले पर अदालत के विभिन्न आदेशों के कारण इस मुद्दे पर नए सिरे से विचार-विमर्श शुरू किया है।

प्रादे92 गुजरात अदालत तीस्ता

अहमदाबाद की अदालत ने आरोपमुक्त किए जाने का आग्रह करने वाली सीतलवाड़ की याचिका खारिज की

अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने राज्य में 2002 में हुए दंगों के संबंध में कथित रूप से सबूत गढ़ने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की आरोपमुक्त करने का आग्रह करने वाली याचिका को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।

दि75

अदालत पहलवान दूसरी लीड बृजभूषण

महिला पहलवान उत्पीड़न मामला: डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण सिंह को नियमित जमानत मिली

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बृहस्पतिवार को नियमित जमानत दे दी।

प्रादे96 महाराष्ट्र दूसरी लीड भूस्खलन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत; खोज और बचाव कार्य जारी

मुंबई: महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के एक गांव में भूस्खलन से बारह लोगों की मौत हो गयी। प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रादे90 इसरो चंद्रयान कक्षा प्रक्रिया

इसरो ने ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी की

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी की।

दि70 दिल्ली अदालत अध्यादेश

दिल्ली से जुड़े अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से उच्च न्यायालय का इनकार

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश,2023 को चुनौती देने वाली एक याचिका पर विचार करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

वि11 इराक स्वीडन दूतावास लीड प्रदर्शन

कुरान जलाने की साजिश से नाराज प्रदर्शनकारियों ने इराक में स्वीडन दूतावास पर हमला किया

बगदाद: स्वीडन में कुरान की एक प्रति जलाने की साजिश रचने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को तड़के बगदाद में स्वीडिश दूतावास पर धावा बोल दिया और परिसर में घुसकर हल्की आगजनी की।

खेल13

खेल कुश्ती प्रदर्शन लीड आईओए

एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट के विरोध में आईओए मुख्यालय पर प्रदर्शन

नयी दिल्ली: हरियाणा के हिसार में विरोध प्रदर्शन करने के एक दिन बाद कई जूनियर पहलवान, उनके माता-पिता और कोच गुरुवार को यहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के मुख्यालय पहुंचे और एशियाई खेलों के ट्रायल से विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दी गई छूट वापस लेने की मांग की।

अर्थ5 भारत वृद्धि वुल्फ

भारत दुनिया की एक तेजी से बढ़ती ‘ताकत’, पश्चिमी देश सोच-समझकर लगा रहे हैं दांव : वुल्फ

नयी दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से ‘तेजी से एक बड़ी ताकत’ बनने की ओर अग्रसर है और 2050 तक इसका आकार अमेरिका के बराबर होगा। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और टिप्पणीकार मार्टिन वुल्फ ने यह बात कही है।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि12

मुद्रास्फीति-असमान-प्रभाव

मुद्रास्फीति भले ही कम, लेकिन इसके असमान प्रभाव अभी भी बड़ा असर डाल सकते हैं

लंदन, (द कन्वरसेशन) विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति कम हो रही है, हालांकि उतनी नहीं जितनी सरकारें और केंद्रीय बैंक चाहते थे।

वि7 रेत-पुरापाषाण कला

समुद्र तट पर रेत में चित्र बनाना? हमारे पूर्वजों ने 140,000 साल पहले भी ऐसा ही किया था

पोर्ट एलिजाबेथ, (द कन्वरसेशन) रेत पर चित्र उकेरने, या रेत की मूर्तियां बनाने वालों की कमी नहीं है, जैसा कि कई आधुनिक समुद्र तट या टीलों की सतह पर टहलने से पता चलेगा। रेत एक विशाल कैनवास है – और इसका उपयोग लोगों की समझ से कहीं अधिक लंबे समय से किया जा रहा है।

भाषा नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments