scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : पुणे में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर दो लड़कियों की मौत

महाराष्ट्र : पुणे में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर दो लड़कियों की मौत

Text Size:

पुणे, 20 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो नाबालिग बहनों की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी ने कहा कि छकुली कुमार शितोले (17) और उसकी बहन राजश्री (10) अपने चाचा के साथ स्कूल जा रही थीं, तभी लोनी कालभोर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि लड़कियां और उनके चाचा मोटरसाइकिल से गिर गए, लेकिन ट्रक चालक उन्हें टक्कर मारने के बाद वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और लड़कियों की कुचलकर मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments