scorecardresearch
Sunday, 7 June, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : खाड़ियों में छोड़े गए तीन ‘सी हॉर्स’

महाराष्ट्र : खाड़ियों में छोड़े गए तीन ‘सी हॉर्स’

Text Size:

(फोटो के साथ)

मुंबई, छह जून (भाषा) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में मछली पकड़ने के जालों में फंसे तीन ‘सी हॉर्स’ को बचाया गया और उन्हें बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) एवं राज्य के वन विभाग की टीम ने सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास (समुद्र) में वापस छोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बचाए गए ‘सी हॉर्स’ मिरिया, कड़बादेवी और शिरगांव की खाड़ियों में छोड़े गए मछली पकड़ने के जालों में फंसे हुए पाए गए जिन्हें आमतौर पर भूतिया मछली पकड़ने के जाल के रूप में जाना जाता है।

‘सी हॉर्स’ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची एक के तहत संरक्षित हैं, जो उन्हें आवास के नुकसान, आकस्मिक शिकार और अवैध व्यापार जैसे खतरों के कारण उच्चतम स्तर का कानूनी संरक्षण प्रदान करता है।

बीएनएचएस के अनुसार, बचाए गए ‘सी हॉर्स’ को रत्नागिरी स्थित बीएनएचएस के ‘फील्ड स्टेशन’ में स्थानांतरित किया गया था जहां उन्हें पूर्ण स्वस्थ होने तक एक पुनर्वास केंद्र में देखभाल और निगरानी प्रदान की गई।

बीएनएचएस की समुद्री वैज्ञानिक डॉ. तेजल विजयपुरे ने कहा, ‘‘जानवरों को पूर्ण स्वस्थ होने तक नियंत्रित परिस्थितियों में रखा गया।’’

अधिकारियों ने बताया कि पशु चिकित्सा स्वास्थ्य जांच के बाद चार जून को इन ‘सी हॉर्स’ को उनके मूल स्थानों पर छोड़ दिया गया।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments