scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : ठाणे में गायिका पर हमला, चेन छीनी गई

महाराष्ट्र : ठाणे में गायिका पर हमला, चेन छीनी गई

Text Size:

(दूसरे पैरा में अतिरिक्त सामग्री के साथ)

ठाणे, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो अज्ञात लुटेरों ने 79 वर्षीय एक गायिका पर हमला कर उन्हें लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के डोंबिवली कस्बे में रविवार रात करीब नौ बजे हुई, जब गायिका शुभदा पावगी अपने बेटे के साथ घर जा रही थीं। पावगी भारतीय शास्त्रीय संगीत की हिंदुस्तानी शैली की गायिका हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी और उनकी करीब दो लाख रुपये की सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि गायिका की गर्दन में मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments