scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र बारिश: पालघर में भूस्खलन, दो को बचाया गया, तीन के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र बारिश: पालघर में भूस्खलन, दो को बचाया गया, तीन के फंसे होने की आशंका

Text Size:

पालघर, 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले कुछ दिनों से पालघर में भारी बारिश हो रही है।

पुलिस ने कहा कि वसई के वालिव इलाके के वागरापाड़ा में एक घर पर सुबह साढ़े छह बजे भूस्खलन का मलबा गिरा।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने घर से एक महिला और उसकी बेटी को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिलाधिकारी डॉ माणिक गुरसल ने कहा कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश होने से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल को भी रवाना किया गया है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments