scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र पुलिस पीएफआई के मुंब्रा इकाई के प्रमुख की तलाश में

महाराष्ट्र पुलिस पीएफआई के मुंब्रा इकाई के प्रमुख की तलाश में

Text Size:

ठाणे, 17 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की मुंब्रा इकाई के अध्यक्ष अब्दुल मतीन शेखानी की तलाश में है। उनके खिलाफ कुछ दिन पहले एक मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार बताया कि यह प्रदर्शन पुलिस की इजाज़त के बिना यहां शुक्रवार को एक मस्जिद के बाहर आयोजित किया गया था जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। यह प्रदर्शन 10 अप्रैल को रामनवमी के दौरान हिंसा के बाद कई राज्यों में प्रशासन द्वारा मुस्लिमों पर कथित जुल्म के खिलाफ आयोजित किया गया था।

उन्होंने बताया कि मुंब्रा पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments