मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे एवं रायगढ़ जिले में मंगलवार तक लू चलने की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि तीनों जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आईएमडी मुंबई के एक अधिकारी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी के साथ-साथ रायगढ़ और ठाणे जिलों में सोमवार और मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की गई है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।’’
मुंबई में प्रशासन ने गर्मी के मौसम में लू से निपटने के लिए पहले ही लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
भाषा धीरज वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
