scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : मानसून आने के बाद से मराठवाड़ा में 35 लोगों की बारिश जनित घटनाओं में मौत

महाराष्ट्र : मानसून आने के बाद से मराठवाड़ा में 35 लोगों की बारिश जनित घटनाओं में मौत

Text Size:

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 15 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में एक जून को मानसून के दस्तक देने के बाद से अबतक बारिश जनित घटनाओं में करीब 35 लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डिविजनल कमिश्नर कार्यालय के मुताबिक इन 35 मौतों में 24 की जान आकाशीय बिजली से, 10 लोगों की मौत डूबने से और एक व्यक्ति की मौत दीवार गिरने से हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक जून से अब तक 298 मवेशियों और 118 पशुधन की जान गई है। नांदेड़ जिले में भारी बारिश की वजह से सात पुल और सात सड़कें क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि बीड जिले में एक पुल ध्वस्त हो गया है।

कार्यालय के मुताबिक 172 राजस्व परिक्षेत्रों में सामान्य (65 मिलीमीटर) से अधिक बारिश हुई है, जिनमें से 80 अकेले नांदेड़ जिले में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के आठ जिलों में 15 जुलाई तक 224.1 मिमी बारिश की उम्मीद की जाती है जबकि अबतक 381.1 मिमी बारिश हो चुकी है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments