scorecardresearch
बुधवार, 23 अप्रैल, 2025
होमदेशलुधियाना पश्चिम उपचुनाव: आप के पंजाब प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करने को कहा

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: आप के पंजाब प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करने को कहा

Text Size:

लुधियाना, 20 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने यहां मल्हार रोड पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया।

अमन अरोड़ा ने इस कार्यक्रम को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आप के चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत बताया। हालांकि, चुनाव कार्यक्रम की अब तक घोषणा नहीं हुई है।

उन्होंने पार्टी सदस्यों से संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने आप कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में तेजी लाने का आह्वान किया।

लुधियाना पश्चिम सीट, आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन हो जाने के चलते खाली हुई थी।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments