scorecardresearch
Friday, 30 January, 2026
होमदेशउपराज्यपाल ने सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 126 पदों को बहाल करने की मंजूरी दी

उपराज्यपाल ने सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 126 पदों को बहाल करने की मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों और उप शिक्षा अधिकारियों के 126 पदों को बहाल करने की मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानाध्यापकों और उप शिक्षा अधिकारियों के यह पद पिछले दो साल से अधिक समय से ‘खाली पड़े हुए थे।’

इसके अलावा, उपराज्यपाल ने शहर के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित प्राचार्यों और उप शिक्षा अधिकारियों के 244 पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव को रोक दिया है क्योंकि ये पद भी पांच साल से अधिक समय से खाली पड़े थे।

राजनिवास के अधिकारियों के मुताबिक उपराज्यपाल सक्सेना ने दिल्ली सरकार के ‘कम कर्मचारियों वाले’ शिक्षा विभाग को विशेष रूप से राहत देने वाले एक कदम के तहत ‘प्रधानाध्यापकों, उप शिक्षा अधिकारियों के 126 पदों को बहाल करने को मंजूरी दे दी है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments