scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशआईआईएम अहमदाबाद से सीखा गया सबक दिल्ली सरकार के युवा कार्यक्रम में मददगार होगा: आतिशी

आईआईएम अहमदाबाद से सीखा गया सबक दिल्ली सरकार के युवा कार्यक्रम में मददगार होगा: आतिशी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि उद्यमिता पर भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आईआईएम-ए) से सीखे गये सबक दिल्ली सरकार के युवा उद्यमिता कार्यक्रम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने आईआईएम-ए के ‘सेंटर फॉर इनोवेान, इन्क्यूबेशन एंड एंटरपेन्योरशिप’ का दौरा किया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली सरकार उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रौद्यौगिकी संस्थानों में ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ पहल की शुरुआत करने पर विचार कर रही है।

आतिशी ने कहा, ‘बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की उद्यमशीलता क्षमता का पता लगाने और भारत के जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान करने के लिए उन्हें सशक्त बनाना है।’

उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्रों को नौकरी मांगने के बजाय नौकरी प्रदाता बनने के लिये सशक्त बनाया।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम ने दिल्ली सरकार के लाखों स्कूली छात्रों को रोजगार सृजक बनने और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने लिए सशक्त बनाया है। अब दिल्ली के उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों की बारी है।’

भाषा साजन अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments