scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशउप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन

उप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन

Text Size:

लखनऊ, 19 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी, ”विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जनाब अहमद हसन जी का इंतकाल अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। विनम्र श्रद्धांजलि।”

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

भाषा जफर

सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments