scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा

Text Size:

कोलकाता, 18 फरवरी (भाषा) प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर को यहां किया जाएगा। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, किचलू के पार्थिव शरीर को दोपहर करीब 12 बजे रवींद्र सदन लाया जाएगा, जहां उनके अनुयायी और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। वहीं, करीब एक बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किचलू (93) का निधन शुक्रवार शाम कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया था। वह लंबे समय से ह्रदय संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंडित किचलू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने किचलू के परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस क्षति को अपूरणीय बताया।

भाषा साजन वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments