बनिहाल/जम्मू, तीन जुलाई (भाषा) रामबन जिले में सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से रणनीतिक सड़क की एक लेन पर यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भूस्खलन चंद्रकोट के कुन्फर इलाके में हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सभी मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।
उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण राजमार्ग की एक लेन पर यातायात प्रभावित हुआ है, जबकि दूसरी लेन पर यातायात की आवाजाही सुचारु ढंग से चल रही है।
रामबन जिले के यातायात राजमार्ग पुलिस उपाधीक्षक, इफ्तिकार अहमद ने कहा कि कुन्फर में प्रभावित सड़क को साफ करने का काम चल रहा है और यह अगले कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा।
भाषा
साजन दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
