scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशदिल्ली के संगम विहार में युवक पर चाकू से हमला

दिल्ली के संगम विहार में युवक पर चाकू से हमला

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में कथित तौर पर कुछ लोगों के एक समूह ने 18 वर्षीय एक युवक को पीटने के बाद उसपर चाकू से कई बार वार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सात से नौ लोग पीड़ित को मारते और चाकू घोंपते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”हमने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही वें गिरफ्त में होंगे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।”

भाषा

अभिषेक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments