scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकेरल सरकार ने इजराइल में राज्य के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि के लिए केंद्र से संपर्क किया

केरल सरकार ने इजराइल में राज्य के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि के लिए केंद्र से संपर्क किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (भाषा) केरल सरकार ने युद्ध प्रभावित इजराइल में राज्य के एक व्यक्ति की मौत की खबरों की पुष्टि के लिए केंद्र से संपर्क किया है।

‘नोर्का’ अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ बताया कि उन्हें यह जानकारी इजराइल में काम कर रहे केरलवासियों के एक समूह से मिली है, जिसके बाद उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया।

‘नोर्का रूट्स’ राज्य सरकार की वह एजेंसी है जो प्रवासी केरलवासियों (एनआरके) के मामलों की देखरेख करती है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मृतक तिरुवनंतपुरम का निवासी था और उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments