scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशकेरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिक मतदान और पर्यावरण अनुकूल चुनावों का आह्वान किया

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिक मतदान और पर्यावरण अनुकूल चुनावों का आह्वान किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 16 मार्च (भाषा) केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू खेलकर ने सोमवार को नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें 85 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य पर जोर दिया गया है।

‘हमारा वोट, हमारा गौरव’ के आधिकारिक नारे को अपनाते हुए, सीईओ ने इस बात पर जोर दिया कि निर्वाचन आयोग का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले।

वह यहां आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2026 के चुनावों में पर्यावरणीय स्थिरता को प्राथमिकता दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि आयोग, राज्य द्वारा संचालित स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन एजेंसी सुचित्वा मिशन के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए, ‘पर्यावरण अनुकूल चुनाव’ आयोजित करने की योजना बना रहा है।

इस बैठक में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

केरल में विधानसभा चुनाव के लिये एक ही चरण में नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती चार मई को होगी।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments