scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशकेरल: बेकरी मालिक ने बेटी से दुर्व्यवहार किया तो व्यक्ति ने दुकान में आग लगाई

केरल: बेकरी मालिक ने बेटी से दुर्व्यवहार किया तो व्यक्ति ने दुकान में आग लगाई

Text Size:

कोच्चि (केरल), 23 दिसंबर (भाषा) केरल के चेर्नालूर में विष्णुपुरम में बेकरी में खरीदारी करने गई बेटी से दुकान मालिक द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज व्यक्ति ने दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार की है और व्यक्ति एवं बेकरी मालिक को घटना के संबंध में अलग-अलग मामले में गिरफ्तार और रिमांड पर ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार बेकरी मालिक बाबूराज (52) ने कथित रूप से लड़की से उस वक्त दुर्व्यवहार किया था जब वह बुधवार शाम को दुकान से सामान ले रही थी।

पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया तो व्यक्ति गुस्से में दुकान पहुंचा और उसने रात में दुकान में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आग से दुकान को भारी नुकसान हुआ है।

व्यक्ति ने जब इस छोटी दुकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई तब बाबूराज की पत्नी दुकान पर थी जिससे उन्हें मामूली चोट आई।

दुकान मालिक को यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। लड़की के पिता को भी बेकरी मालिक की पत्नी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के स्थानीय अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments