scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकर्नाटक चुनाव: खरगे, सोनिया और राहुल के साथ शेट्टर भी होंगे स्टार प्रचारक

कर्नाटक चुनाव: खरगे, सोनिया और राहुल के साथ शेट्टर भी होंगे स्टार प्रचारक

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।

शेट्टर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से अपना पुराना रिश्ता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है।

स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, सांसद शशि थरूर, अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व किक्रेटर एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. और कुछ अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम इस सूची में नहीं है, हालांकि 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम था। पायलट ने पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार किया है।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments