scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने बोम्मई के खिलाफ उम्मीदवार बदला, तीन और प्रत्याशी घोषित किए

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने बोम्मई के खिलाफ उम्मीदवार बदला, तीन और प्रत्याशी घोषित किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को चार और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल हैं जिन्हें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले मोहम्मद यूसफ सवानूर को टिकट दिया था। अब सवानूर के स्थान पर पठान को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की इस पांचवीं सूची में पठान के अलावा तीन और नाम भी शामिल हैं। मुलबागल से बी सी मुद्दूगंगाधर, केआर पुरा से डीके मोहन और पुलकेशीनगर से एसी श्रीनिवास को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस अब तक कुल 219 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब उसे और पांच सीट पर उम्मीदवार घोषित करना शेष रह गया है।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

भाषा हक हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments