scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशकर्नाटक : भाजपा विधायक ने महिला के साथ अंतरंग तस्वीरें ‘वायरल’ होने के बाद शिकायत दर्ज करायी

कर्नाटक : भाजपा विधायक ने महिला के साथ अंतरंग तस्वीरें ‘वायरल’ होने के बाद शिकायत दर्ज करायी

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), छह अप्रैल (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर से भाजपा विधायक संजीव मतंदूर ने कथित तौर पर एक अज्ञात महिला के साथ उनकी ‘अंतरंग’ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उप्पिनंगडी थाने को दी अपनी शिकायत में विधायक ने आरोप लगाया कि पार्टी में उन्हें दरकिनार करने के लिए उनके विरोधियों द्वारा तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई और फिर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

उन्होंने तस्वीरें ‘वायरल’ करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments