मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) जाने-माने फिल्मकार कानू बहल की हिंदी फिल्म ‘आगरा’ को 2023 कान फिल्म महोत्सव के ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाईट’ खंड में प्रदर्शित किया जाएगा।
‘सारेगामा इंडिया लिमिटेड’, ‘यूएफओ प्रोडक्शन’ और ‘ओ28 फिल्म्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाईट’ में वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
फिल्म ‘आगरा’ की कहानी बहल और अतिका चौहान ने लिखी है।
बहल ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि ‘आगरा’ अपना सफर ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाईट’ से शुरू कर रही है।
लेखक-निर्देशक ने एक बयान में कहा कि ‘आगरा’ व्यक्तिगत रूप से उनके बेहद करीब है और काफी चुनौतीपूर्ण भी रही है। यह इच्छाओं और पुरुषों के यौन दमन से जुड़ी कड़ियों में गोते लगाती है। उम्मीद है कि दर्शकों तक पहुंचने के बाद इस विषय पर चर्चा शुरू होगी।
गौरतलब है कि 76वें कान फिल्म महोत्सव का आयोजन इस साल 16 से 27 मई के बीच किया जाएगा।
भाषा निहारिका नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.