scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशज्योतिबा फुले की द्विशताब्दी: दो साल का राष्ट्रव्यापी समारोह शुरू हुआ

ज्योतिबा फुले की द्विशताब्दी: दो साल का राष्ट्रव्यापी समारोह शुरू हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) सरकार ने शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले दो-वर्षीय राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फुले की दो सौवीं जयंती 2027 में होगी।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस समारोह का मार्गदर्शन और निगरानी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

इस 126 सदस्यीय पैनल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, शिक्षाविद, न्यायविद, आध्यात्मिक नेता, सांस्कृतिक हस्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रव्यापी स्मृति कार्यक्रम 11 अप्रैल, 2026 से 11 अप्रैल, 2028 तक चलेगा। इसमें यह भी कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति (एनआईसी) ने इसे मंजूरी दे दी है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments