scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशन्यायमूर्ति विनोद चंद्रन ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

Text Size:

पटना, 29 मार्च (भाषा) न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति चंद्रन को शपथ दिलायी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 फरवरी को इस पद के लिए न्यायमूर्ति चंद्रन के नाम की सिफारिश की थी।

पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

न्यायमूर्ति चंद्रन के शपथग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

न्यायमूर्ति चंद्रन ने केरल लॉ अकादमी से कानून का अध्ययन किया और 1991 में वकालत शुरू की। उन्होंने 8 नवंबर, 2011 को केरल उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और 24 जून, 2013 को दक्षिणी राज्य के उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने।

भाषा अमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments