scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के मजदूर घर लौटेंगे: अधिकारी

ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के मजदूर घर लौटेंगे: अधिकारी

Text Size:

रांची, 28 फरवरी (भाषा) ताजिकिस्तान में दो महीने से अधिक समय से फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौटेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 35 मजदूरों में से 22 वापस आएंगे, जबकि बाकी लोग टिकट बुक होने के बाद वापस लौटेंगे।

मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में आरोप लगाया था कि उन्हें बिजली पारेषण लाइन बिछाने के काम में लगाने वाली कंपनी ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया तथा पैसे भी नहीं दिए।

राज्य प्रवासी प्रकोष्ठ के अधिकारी ने कहा, ‘ताजिकिस्तान में फंसे 35 श्रमिकों में से 22 झारखंड लौट रहे हैं, जबकि शेष टिकट मिलने के बाद लौटेंगे।’

बाद में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य प्रवासी प्रकोष्ठ के एक ट्वीट को री-ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि ताजिकिस्तान में भारतीय दूतावास से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संपर्क किया गया था।

भाषा इन्दु नेत्रपाल सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments