scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशझारखंड : पलामू में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

झारखंड : पलामू में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Text Size:

रांची, 25 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पहले हादसे में एसयूवी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर गरी गांव के पास, पडवा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई, जब तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आकाश पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। वह पलामू जिले के पाटन क्षेत्र के कांके कलां गांव का निवासी था।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। जिससे चालक और एक यात्री को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

पडवा पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी अंचित कुमार ने बताया, ‘मृतक के शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’

उन्होंने बताया, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

एक अन्य दुर्घटना में, रेहला पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कधवान गांव में एक ट्रक की टक्कर से 60 वर्षीय एक स्कूल बस चालक की कुचलकर मौत हो गई।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब पीड़ित बस के पास खड़ा था।

रेहला पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी गुलशन बिरुआ ने बताया, ‘एक निजी स्कूल के पास दो बसें खड़ी थीं। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और एक बस से टकरा गया, जिससे बस लगभग 30 मीटर तक घिसटती चली गई। पीड़ित की वाहन के पहियों के नीचे कुचलकर मौत हो गई।’

बिरूआ ने बताया कि एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments