scorecardresearch
Thursday, 9 July, 2026
होमदेशझारखंड: एक व्यक्ति की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

झारखंड: एक व्यक्ति की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

Text Size:

लोहरदगा, नौ जुलाई (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस ने 22 साल के एक दोस्त की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सदर थानाक्षेत्र के ओयना टोंगड़ी में पत्थर की एक बंद खदान में बोरी के अंदर शरीर के कुछ अंग मिले।

अधिकारियों के अनुसार वैज्ञानिक और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर, पुलिस ने मृतक की पहचान उसी थानाक्षेत्र की न्यू आज़ाद बस्ती के हुसैन अंसारी के रूप में की।

लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक अनवर रिजवी ने कहा, ‘‘ हमने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है…आरोपियों की पहचान नूर नगर के अरमान खान (22) और मोहम्मद शाहनवाज़ अहमद उर्फ़ राज (25) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।’’

रिजवी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि चार जुलाई को दुर्गाबाड़ी लेन में शाहनवाज के घर पर उन तीनों ने शराब पी थी जहां हुसैन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उन्होंने उसे पीट-पीटकर मार डाला।’’

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या करने के बाद दोनों ने शव के कई टुकड़े किए तथा उन्हें पत्थर की एक बंद खदान में फेंक दिया जिसमें पानी भरा था।

पुलिस ने कहा कि मृतक के पिता मिकाईल मीर के बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राजकुमार नरेश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments