scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशझारखंड: जमशेदपुर में अज्ञात हमलावरों ने लोको पायलट की गोली मारकर हत्या की

झारखंड: जमशेदपुर में अज्ञात हमलावरों ने लोको पायलट की गोली मारकर हत्या की

Text Size:

जमशेदपुर, 27 अप्रैल (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में टाटानगर स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जी.के. गौतम को रात करीब 12:30 बजे दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने करीब से गोली मार दी।

अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले लोको पायलट को पास के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

एसपी (शहर) ललित मीणा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से जमीन विवाद के कारण हत्या होने की आशंका है, हालांकि सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

एसपी ने कहा, “हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।”

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments