scorecardresearch
Thursday, 9 July, 2026
होमदेशझारखंड सीआईडी ने बोकारो वन भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया

झारखंड सीआईडी ने बोकारो वन भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया

Text Size:

बोकारो, आठ जुलाई (भाषा) झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने करोड़ों रुपये के तेतुलिया वन भूमि घोटाले के कथित षडयंत्रकर्ता शैलेश सिंह को पटना से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीआईडी ने एक बयान में कहा कि पटना निवासी सिंह (59) को बोकारो जिले में कथित रूप से सरकारी वन भूमि के अवैध अधिग्रहण और बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘उसे पटना से गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाया जाएगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि सिंह कई महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था और उसने झारखंड उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय दोनों से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

यह मामला बोकारो के तेतुलिया क्षेत्र में कई करोड़ रुपये मूल्य की प्रमुख सरकारी वन भूमि के कथित रूप से धोखाधड़ी से अधिग्रहण, भूमि अभिलेखों में हेरफेर और उसकी बिक्री से संबंधित है।

यह मामला मार्च 2024 में वन विभाग द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जांच को सीआईडी को सौंप दिया।

भाषा

देवेंद्र शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments