scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशझारखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास के निमार्ण को लेकर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया

झारखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास के निमार्ण को लेकर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया

Text Size:

रांची, 29 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए ‘100 करोड़ रुपये की लागत’ से एक नया आवास बनवा रही है। साहू ने कहा कि उनकी पार्टी इस कदम का विरोध करेगी।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साहू ने दावा किया कि भवन निर्माण विभाग ने आंतरिक साज-सज्जा और फर्नीचर के खर्चों को छोड़कर 67 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की निविदा जारी की है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसके पूरा होने तक इसकी लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।’’

साहू ने आरोप लगाया, ‘‘गरीबों की सरकार का नेता होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री द्वारा बनवाया जा रहा ‘शीश महल’ झारखंड के आदिवासी और स्वदेशी लोगों की मेहनत की कमाई को व्यर्थ में खर्च करना है।’’

उन्होंने दावा किया कि परियोजना की निविदा दो अप्रैल को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और इसे जमा करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।

उन्होंने कहा, ‘‘शीश महल की निविदा 30 अप्रैल को खोली जाएगी और आठ अप्रैल को नीलामी से पहले की बैठक आयोजित की जाएगी।’’

साहू के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आवास का निर्माण व्यक्तिगत विलासिता का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक आवश्यकताओं और सुरक्षा मानकों से जुड़ा मुद्दा है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments