scorecardresearch
Monday, 3 August, 2026
होमदेशझारखंड: आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

झारखंड: आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Text Size:

रांची, दो अगस्त (भाषा) कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक आरोपी रविवार शाम झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करते समय मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह ने बताया कि घटना टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसोई चौक के निकट हुई, जब गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल ले जाया जा रहा था।

एसपी ने कहा, “जिस वाहन से उसे साहिबगंज जेल से ले जाया जा रहा था, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसी समय सुजीत ने एक पुलिसकर्मी से राइफल छीन ली और हिरासत से भागने के लिए हमारी टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments