scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमहिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर विपक्ष के रुख के खिलाफ लखनऊ में निकाली जाएगी 'जनाक्रोश महिला पदयात्रा'

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर विपक्ष के रुख के खिलाफ लखनऊ में निकाली जाएगी ‘जनाक्रोश महिला पदयात्रा’

Text Size:

लखनऊ, 20 अप्रैल (भाषा) संसद में हाल में महिला आरक्षण कानून में संशोधन सम्बन्धी प्रस्ताव के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के रुख के विरोध में मंगलवार को यहां ‘जनाक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली जाएगी।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधान भवन के सामने सम्पन्न होने वाली इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता एवं मंत्री आशीष पटेल, ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद तथा अनिल कुमार शामिल होंगे।

बयान के अनुसार यह जनाक्रोश महिला पदयात्रा नारी सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाएं भाग लेंगी।

आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा केवल विरोध तक सीमित नहीं है बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के संकल्प का प्रतीक भी है।

बयान के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

भाषा सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments