scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर: रियासी में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी की संपत्ति कुर्क

जम्मू-कश्मीर: रियासी में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी की संपत्ति कुर्क

Text Size:

जम्मू, 28 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को रियासी जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति की अचल संपत्ति कुर्क की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद कासिम के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 25 के तहत कुर्की की यह कार्यवाही आतंकी समर्थक तंत्र को खत्म करने के अभियान का हिस्सा थी।

उन्होंने बताया कि 2024 में महोरे थाने में यूएपीए, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज की गयी प्राथमिकी में कासिम नामजद है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने महोरे उपमंडल में कासिम क्षेत्र के अपर अंगराल्ला गांव का दौरा किया और लगभग तीन मर्ला जमीन के लिए कानूनी कुर्की प्रक्रिया को अंजाम दिया।

रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमीर सिंह ने देश की सुरक्षा, शांति और संप्रभुता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों और नेटवर्क के खिलाफ दृढ़ता से कार्रवाई करने की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने कहा, ‘क्षेत्र में आतंकवाद को सहायता प्रदान करने वाली संरचनाओं को खत्म करने के सतत प्रयासों के तहत इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।’

भाषा तान्या राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments