श्रीनगर, एक फरवरी (भाषा) सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ यात्रा मार्ग के प्रवेश द्वार, पहलगाम–चंदनवाड़ी मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया है।
एक बीआरओ अधिकारी ने रविवार को यहां कहा, ‘‘17 किलोमीटर लंबे पहलगाम-चंदनवाड़ी मार्ग पर से बर्फ की मोटी चादर हटाई जा रही है, ताकि अमरनाथ गुफा मंदिर की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर तैनात सुरक्षा बलों के लिए निर्बाध संपर्क सुनिश्चित किया जा सके।’’
उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे इस मार्ग पर चार से आठ फुट तक बर्फ जमा हो गई है।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि पूरा इलाका सर्दियों के अधिकांश समय तक आवागमन के लिए सुलभ बना रहे।
भाषा
राजकुमार दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
