scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर: बारामूला में एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर लूटने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर लूटने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Text Size:

श्रीनगर, 20 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राहिल अहमद रेशी को बारामूला के कुंजर पुलिस थाने की एक टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में कथित तौर पर लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बिलाल अहमद भट्ट ने नौ मार्च को कुंजर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान से 20 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 5,000 रुपये नकद चुरा लिए।

प्रवक्ता ने बताया कि तदनुसार संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

प्रवक्ता ने बताया, ‘जांच के दौरान, पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिससे कुंजर के गोनीपोरा निवासी आरोपी राहिल अहमद रेशी की पहचान हुई।’

आरोपी का पता दिल्ली में चला और उसके बाद पुलिस की एक टीम को भेजा गया जिसने राष्ट्रीय राजधानी से राहिल को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि चोरी हुआ लैपटॉप और 13 मोबाइल फोन आरोपी राहिल अहमद रेशी के पास से बरामद किए गए हैं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments