scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश में इजराइली ट्रेकर लापता

हिमाचल प्रदेश में इजराइली ट्रेकर लापता

Text Size:

शिमला, 13 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के बीच हम्प्टा दर्रा ट्रेक में एक इजराइली ट्रेकर (पैदल लंबी यात्रा करने वाला) लापता हो गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश मोख्ता ने सोमवार को यहां बताया कि लाहौल-स्पीति जिला आपात अभियान केंद्र ने सूचित किया कि दो इजराइली ट्रेकर युवान कोहन और रैन हम्प्टा दर्रा पार कर रहे थे। कोहन रविवार देर रात कोक्सर इलाके में पहुंचा जबकि रैन अभी तक नहीं पहुंचा है।

मोख्ता ने बताया कि लापता ट्रेकर का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments