scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशराजस्थान में दलित छात्र की पिटाई के मामले में जांच जारी : पुलिस

राजस्थान में दलित छात्र की पिटाई के मामले में जांच जारी : पुलिस

Text Size:

जयपुर, 10 सितंबर (भाषा) भरतपुर के एक सरकारी स्कूल में कर्मचारियों के लिए रखी गई पानी की बोतल (वाटर कैंपर) से पानी पीने पर शिक्षक द्वारा एक दलित छात्र की कथित पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी होने पर पीड़ित छात्र के परिजन बयाना स्थित स्कूल पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक शुक्रवार को टंकी में पानी नहीं होने पर छात्र ने शिक्षकों के लिए रखे ‘वाटर कैंपर’ से पानी पीया। इस पर शिक्षक गंगाराम गुर्जर ने उसकी पिटाई कर दी।

उसने बताया कि स्कूल पहुंचे छात्र के परिजनों ने प्रदर्शन किया और शिक्षक के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दी।

थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पारुल धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments