scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशदेवरिया में यौन शोषण का ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित

देवरिया में यौन शोषण का ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित

Text Size:

देवरिया (उत्तर प्रदेश), चार जून (भाषा) देवरिया जिले के कोतवाली थाने में तैनात एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) द्वारा काम करने के एवज में महिला का यौन शोषण करने का ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को बताया कि कोतवाली थाने में तैनात एसएसआई बदरुद्दीन का और एक मुस्लिम महिला के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला आरोप लगा रही है कि ‘‘दरोगा जी आपने मेरी इज्जत भी ले ली, लेकिन आपने मेरा काम नहीं किया।’’

शर्मा ने ऑडियो के हवाले से बताया कि दरोगा बार-बार उस महिला से अपनी इज्जत और परिवार के लिए गुहार लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह का काम अत्यंत निंदनीय और दंडनीय है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसएसआई को निलंबित कर जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी (नगर) यश त्रिपाठी को दी गई है और दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments