scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशनवाचार से भारत का होगा विकास : प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार

नवाचार से भारत का होगा विकास : प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार

Text Size:

कुरुक्षेत्र, तीन अप्रैल (भाषा) केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद ने शुक्रवार को नवाचार पर आधारित विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी को देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 18वें गोयल पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक परिवर्तनकारी चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां अनुसंधान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इससे सामाजिक चुनौतियों को हल करने में मदद मिलनी चाहिए।

सूद ने कहा कि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप अपना काम करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक संस्थान युवाओं की प्रतिभा के विकास और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments