नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) सरकार के शीर्ष सूत्रों ने उन दावों को ‘‘निराधार और हास्यास्पद’’ बताया कि भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले अमेरिकी सैन्य पनडुब्बी द्वारा डुबोए गए ईरानी युद्धपोत के बारे में अमेरिका को खुफिया जानकारी प्रदान की थी।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अमेरिका को कोई भी जानकारी देने का सवाल ही नहीं उठता और ये दावे पूरी तरह निराधार हैं।
अमेरिका ने बुधवार को श्रीलंका के तट पर ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जिससे ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई।
ईरान का फ्रिगेट ‘आईरिस देना’ भारत द्वारा आयोजित बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा था। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविकों की मौत हो गई। यह घटना फारस की खाड़ी के बाहर अमेरिका-ईरान संघर्ष के एक बड़े विस्तार के रूप में देखी जा रही है।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
