scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशभारत, वियतनाम ने हरियाणा के चंडीमंदिर में सैन्य अभ्यास किया

भारत, वियतनाम ने हरियाणा के चंडीमंदिर में सैन्य अभ्यास किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारत और वियतनाम की थल सेनाओं ने अपने बढ़ते रक्षा और सुरक्षा संबंधों के अनुरूप हरियाणा के चंडीमंदिर में करीब तीन सप्ताह का सैन्य अभ्यास किया।

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के महत्वपूर्ण सदस्य देश वियतनाम का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है।

दक्षिण चीन सागर के वियतनामी जलक्षेत्र में भारत की तेल उत्खनन परियोजनाएं हैं। भारत और वियतनाम साझा हितों की रक्षा के लिए पिछले कुछ वर्ष से समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

भारतीय थल सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह अभ्यास इस मायने में विशेष था कि पहली बार वियतनाम पीपल्स आर्मी ने किसी दूसरे देश की सेना के साथ फिल्ड प्रशिक्षण अभ्यास किया।’’

‘विनबैक्स 2022’ नाम के इस अभ्यास के संदर्भ में थल सेना ने कहा, ‘‘वियतनाम ने इसके लिए भारत को चुना, यह तथ्य इस बात को रेखांकित करता है कि दोनों देश अपने आपसी संबंधों को कितना महत्व देते हैं।’’

भाषा वैभव सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments