scorecardresearch
Sunday, 31 August, 2025
होमदेशभारत को अमेरिका से आयात पर अधिक शुल्क लगाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल

भारत को अमेरिका से आयात पर अधिक शुल्क लगाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल

Text Size:

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मांग की कि भारत को अमेरिका से आयात पर अधिक शुल्क लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस फैसले का समर्थन करेगा।

केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयातित कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क माफ करने का फैसला किया है, जिससे यहां के स्थानीय किसानों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आप प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह फैसला भारत के किसानों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्होंने सरकार से अमेरिकी आयात पर अधिक शुल्क लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य देश झुके नहीं। उन्होंने अधिक शुल्क लगाए। हमें भी अधिक शुल्क लगाने चाहिए। अगर अमेरिका 50 प्रतिशत शुल्क लगा रहा है, तो हमें इसे दोगुना करके 100 प्रतिशत कर देना चाहिए। पूरा देश इस फैसले का समर्थन करेगा। कोई भी देश भारत का विरोध नहीं कर सकता। हम 140 करोड़ लोगों की आबादी वाले देश हैं।’’

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments