scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशओडिशा के जंगल में महिला ने कुल्हाड़ी से जंगली भालू से लड़कर पति की जान बचाई

ओडिशा के जंगल में महिला ने कुल्हाड़ी से जंगली भालू से लड़कर पति की जान बचाई

Text Size:

बारिपदा (ओडिशा), 18 फरवरी (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले के घने जंगल में एक जंगली भालू से लड़कर 41 वर्षीय आदिवासी महिला ने साहस का दुर्लभ प्रदर्शन किया और अपने पति को मौत के मुंह से निकाल लाई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को करंजिया रेंज के अंतर्गत मिलू गांव के पास हातिसलाबेड़ा जंगल में घटी, जब एक आदिवासी दंपति, मालदे सोरेन (48) और लिली सोरेन (41) पेड़ों की पत्तियां इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे।

रेंज अधिकारी प्रशांत कुमार स्वैन ने पत्रकारों को बताया, ‘जब दंपति घने जंगल में दाखिल हुए तो उनका सामना छह जंगली भालुओं के एक समूह से हुआ और उनमें से एक ने मालदे पर हमला कर दिया, उसे बेरहमी से नोंच डाला और गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिनमें सिर पर गहरे घाव भी शामिल हैं।’

महिला ने घटनास्थल से भागने के बजाय कुल्हाड़ी उठाई और जानवर पर हमला कर दिया। स्वैन ने महिला की जमकर प्रशंसा की।

अधिकारी ने बताया कि कुल्हाड़ी के हमले में भालू घायल हो गया और जंगल की ओर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल मालदे को पहले करंजिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए क्योंझर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

भाषा

शुभम वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments