scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशफरीदाबाद में मां ने 100 रुपये लेने पर डांटा, 11 साल के बच्चे ने फंदे से लटककर जान दी

फरीदाबाद में मां ने 100 रुपये लेने पर डांटा, 11 साल के बच्चे ने फंदे से लटककर जान दी

Text Size:

फरीदाबाद, 26 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में 11 साल के एक बच्चे ने बिना बताए 100 रुपये लेने पर मां की डांट के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां ने उसे यह कहकर डांटा था कि वह इस बारे में उसके पिता को बताएगी। इस बात से डरा हुआ बच्चा छायंसा गांव में स्थित अपने घर की छत पर गया और फंदे से लटककर जान दे दी।

बाद में जब मां ने उसे घर में खोजा तो वह कहीं नहीं मिला। छत पर जाने पर उसने अपने बेटे को रस्सी से लटका हुआ पाया। मां के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां जमा हो गए और बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

उनके अनुसार, बच्चा करीब 15 से 20 मिनट तक फंदे पर लटका रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मामले की जांच जारी है।’

भाषा

सुमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments